अमेरिकी मिसाइल हमले से पाक में 15 आतंकी ढेर
इस्माबाद, 11 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कबायली क्षेत्र में अमेरिकी मिसाइल हमले तथा बलूचिस्तान में सैनिकों के साथ झड़पों में 15 तालिबानी आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी ड्रोन विमान ने शुक्रवार देर रात तालिबान सरगना बैतुल्लाह महसूद के गढ़ दक्षिणी वजीरिस्तान में तालिबान के संचार केंद्र को निशाना बनाया।
एक खुफिया अधिकारी ने बताया, "हमें जानकारी मिली है मिसाइल हमले में इमारत ढहने से पांच तालिबानी मारे गए हैं और कई अन्य घायल हो गए हैं।"
अमेरिकी सेना इस साल पाकिस्तान के कबायली इलाकों में 40 से ज्यादा ड्रोन हमले कर चुकी है। हाल के ज्यादातर हमले महसूद के ठिकानों पर किए गए हैं। पाकिस्तान सरकार भी महसूद को देश का सबसे बड़ा दुश्मन करार दे चुकी है।
महसूद के लड़ाकों ने शुक्रवार रात अफगानिस्तान की सीमा से सटे जहोब जिले में एक चौकी को निशाना बनाकर एक जवान को मार डाला और दो को घायल कर दिया।
एक अधिकारी ने बताया, "इस हमले के बाद दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरु हो गई जिसमें 10 आतंकवादी मारे गए। आतंकवादी पीछे हटते समय अपने साथियों के शव भी साथ ले गए।"
अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की अगुवाई महसूद का कमांडर मुल्ला शम्सुल्लाह कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications