बैंक ऑफ बड़ौदा ने त्रिनिदाद में 2 शाखाएं खोलीं
पोर्ट ऑफ स्पेन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बैंक ऑफ बड़ौदा के वैश्विक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एम.डी.माल्या के अनुसार एक देश में एक दिन में दो शाखाएं खोलकर बैंक ने नया इतिहास रचा है।
माल्या ने शुक्रवार को मध्य त्रिनिदाद के चागुयानास में दूसरी शाखा के आरंभ होने के अवसर इस तथ्य का उल्लेख किया। एक अन्य शाखा सैन फर्नाडो में खोली गई।
माल्या ने इस परियोजना में सहायता देने के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो की सरकार तथा वहां के सेंट्रल बैंक की सराहना की।
माल्या ने बताया कि पूरी दुनिया के 25 देशों में बैंक ऑफ बड़ौदा के 3.6 करोड़ ग्राहक हैं। बैंक ने दो विश्व युद्धों और गंभीर आर्थिक संकटों का सामना किया है और वह हमेशा की तरह लोगों की सेवा जारी रखेगा।
त्रिनिदाद और टोबैगो के व्यापार मंत्री मारियानो ब्रोवने ने अपने देश में शाखाएं खोलने के लिए बैंक की प्रशंसा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।