अफगानिस्तान में भारतीयों के मारे जाने की खबरें पुष्ट नहीं: सरकार
नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "भारतीय दूतावास से संपर्क साधा गया है लेकिन इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।"
देश के एक अंग्रेजी समाचार चैनल ने खबर दी है कि काबुल स्थित भारतीय दूतावास ने छह भारतीयों के मारे जाने से जुड़ी खबर का खंडन किया है।
इससे पहले पाकिस्तानी टेलीविजन चैनल डॉन न्यूज ने खबर दी थी कि भारत की एक निर्माण कंपनी पर शुक्रवार रात हुए आतंकवादी हमले में छह भारतीयों सहित 18 लोग मारे गए। इस हमले की जिम्मेदारी अफगानिस्तान के तालिबान ने ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications