कश्मीर में विस्फोट, 7 घायल
श्रीनगर, 11 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मगाम शहर में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में छह नागरिकों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान सहित सात व्यक्ति घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने मगाम चौक पर खड़े सीआरपीएफ के एक वाहन को निशाना बनाकर ग्रेनेड से हमला किया था।
एक अधिकारी ने बताया, "विस्फोट में पांच महिलाओं समेत छह नागरिक और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।"
विस्फोट की वजह से श्रीनगर-गुलमर्ग राजमार्ग पर स्थित मगाम में दहशत फैल गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications