चोरी के आरोप में पीट-पीटकर एक व्यक्ति की हत्या
पटना,11 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को तड़के ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार रजौड़ा गांव में कथित रूप से तीन व्यक्ति चोरी की नीयत से कुछ दुकानों के ताले तोड़ रहे थे। तभी एक दुकानदार की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा उन तीनों में से एक को पकड़ लिया गया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
मुफ स्सिल थाने के प्रभारी मोहम्मद असगर अली ने बताया कि पिटाई से घायल व्यक्ति को थाने लाया गया और वहां से इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के दौरान ही इसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नीमाचौनपुर थाना क्षेत्र निवासी त्रिलोकी कुमार चौधरी के रूप में गई है।
उन्होंने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी मुफ स्सिल थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications