विमान में धुआं भरने के बाद यात्रियों को निकाला
लास एंजेलिस, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रांत एरिजोना के फिनिक्स अंतर्राष्ट्रीय स्काई हार्बर हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एक विमान के केबिन में धुआं भरने के बाद उसमें बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह घटना स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात आठ बजे के बाद की है। यह विमान लंदन के लिए उड़ान भरने वाला था।
हवाई अड्डे के प्रवक्ता माइकल सेट ने बताया कि विमान के केबिन में धुआं भर गया। यात्रियों को आपात रास्ते से बाहर निकाला गया। खबरों में कहा गया है कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आईं।
सेट ने कहा, "धुआं निकलने के कारण के बारे में अब तक कोई संकेत नहीं मिला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications