सुप्रसिद्ध मराठी साहित्यकार शांताराम नंदगांवकर का निधन
कवि, लेखक, गीतकार और संगीतकार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले नंदगांवकर के परिवार में पत्नी वृंदा, बेटे प्रशांत और मिलिंद, बेटी शर्मिला और नाती-पोते शामिल हैं।
नंदगांवकर की पुत्रवधु सुहासिनी प्रशांत नंदगांवकर ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षो से अल्जाइमर्स तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।
उन्होंने आईएएनएस को बताया कि नंदगांवकर पिछले छह महीने से बांबे हॉस्पिटल में भर्ती थे जहां शनिवार सुबह उनका निधन हो गया।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार शाम खार स्थित शवदाहगृह में किया जाएगा।
नंदगांवकर ने मराठी फिल्म उद्योग और साहित्य जगत में चार दशक का समय व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों कविताएं, नाटक, गीत लिखे और संगीत भी तैयार किया।
उन्होंने 'या दुनियेमाध्ये थांबायेला वेल कोनाला' जैसा गीत लिखा था जिसे मशहूर क्रिकेट स्टार सुनील गावस्कर ने अपनी आवाज दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications