बारूदी सुरंग के विस्फोट में किशोर की मौत, 2 घायल
जम्मू, 11 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की सीमा से लगे मेंढर क्षेत्र में शनिवार सुबह बारूदी सुरंग में दुर्घटनावश हुए विस्फोट में एक 15 वर्षीय चरवाहे की मौत हो गई और उसके दो किशोर साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चरवाहा वकार और उसके दोस्त मेंढर के भट्टा वन क्षेत्र में पशुओं को चराने गए थे। वहीं विस्फोट हुआ।
इस बात का तत्काल पता नहीं चल सका कि बारूदी सुरंग में विस्फोट कैसे हुआ।
नियंत्रण रेखा से सटे उन कई इलाकों में बहुत सी बारूदी सुरंगें बिछी हैं,जबकि आतंकवादियों ने भी पाकिस्तान से लाए हथियारों का जखीरा छुपा रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications