बिहार में बनेगी नई पर्यटन नीति

राज्य के पर्यटन मंत्री रामप्रवेश राय ने शनिवार को बताया कि राज्य में नई पर्यटन नीति के तहत सरकार पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर 'लैंड बैंक' बनायेगी। जहां लोग सरकार से भूमि लेकर पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल, कैफेटेरिया तथा अन्य सेवायें शुरू कर सकते हैं। उनका मानना है कि ऐसे कई पर्यटक स्थल हैं जहां जमीन न होने के कारण लोग ऐसी सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार पर्यटन प्रोत्साहन परिषद का भी गठन करेगी जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा निजी क्षेत्र के वैसे लोगों को शामिल किया जायेगा जिनका पर्यटन के क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा हो।

राय ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पर्यटक सुरक्षा बल का भी गठन किया जायेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+