कछुओं ने रनवे पर लगाया जाम

शुक्रवार को केनेडी हवाई अड्डे के रनवे पर अचानक एक साथ 80 कछुए जमा हो गए। कछुओं की इतनी भारी तादात को देखते हुए विमानों की उड़ान को तबतक के लिए रोक दिया गया जबतक कछुओं को रनवे से हटाया नहीं गया।
रूसी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक अधिकारियों का मानना है कि यह मौसम कछुओं के अंडे देने का है। इसी वजह से कछुए बाहर निकले थे। अधिकारियों के अनुसार रनवे पर कछुओं का जमा होना कोई नई बात नहीं है। वर्ष 200 से 2008 के बीच विभिन्न हवाई अड्डों पर इस तरह के पांच मामले दर्ज किए गए।
केनेडी हवाई अड्डे के प्रवक्ता जॉन केली ने गुरुवार को कहा, "यह कोई अप्रत्याशित घटना नहीं है। हालांकि यह बार-बार नहीं देखने को मिलता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications