मध्य अफ्रीका में 200 बाल सैनिक मुक्त

सरकार के साथ एक शांति समझौता होने के बाद 'पीपुल्स आर्मी फॉर रेस्टोरेशन ऑफ डेमोक्रेसी' (एपीआरडी) नामक संगठन ने बच्चों को मुक्त कर दिया। इन बाल सैनिकों में 166 लड़के और 16 लड़कियां हैं।
यूनीसेफ की एक रिपोर्ट में गुरुवार को कहा गया है कि संगठन ने इसी साल 10 से 17 अप्रैल के बीच बच्चों को मुक्त किया। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से ज्यादातर बच्चे अपने परिवारों में लौट चुके हैं।
एपीआरडी ने पिछले साल यहां की सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसके अनुसार उसे बाल सैनिकों को मुक्त करना था। संगठन ने यह कदम उसी समझौते के तहत उठाया है। यूनिसेफ ने एपीआरडी के इस कदम की सराहना करते हुए बच्चों के घर लौटने पर खुशी जाहिर की है।


Click it and Unblock the Notifications