अगले साल भारत यात्रा करेंगे ओबामा

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस साल के आखिर में अमेरिका जाएंगे जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले साल तक भारत यात्रा कर पाएंगे। विदेश सचिव शिव शंकर मेनन ने कहा दोनों के दौरों की तिथियां अभी तय नहीं की गई हैं। मेनन ने बताया कि इस दौरान सिंह और ओबामा के बीच कोई औपचारिक बैठक नहीं हो सकी।
नेताओं ने द्विपक्षीय बातचीत से सहयोग का स्तर बढ़ाने के बार में विचार किया । अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन इस महीने के आखिर में भारत आने वाली हैं। विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications