जीएम संरक्षण से बाहर

जीएम संरक्षण से बाहर

कार निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स ने कहा है कि एक नई जीएम के गठन के बाद वो दिवालिएपन के लिए मिले संरक्षण से बाहर आ गई है.

जीएम के मुख्य कार्यकारी फ़्रिट्ज़ हेंडरसन ने कहा कि ये नए युग की शुरुआत है. नई कंपनी में चार मुख्य ब्रैंड होंगे जिसमें कैडिलैक शामिल है. अमरीकी सरकार की इसमें 61 फ़ीसदी भागेदारी होगी.

हेंडरसन ने बताया कि जीएम यूरोप को बेचने के लिए दिन-रात बातचीत चल रही ही. इसके तहत ओपल और वॉक्सहॉल शामिल है.

नई जीएम कंपनी में कम कर्मचारी हैं, विक्रेता नेटवर्क छोटा है और कर्ज़ भी कम है.

इसमें 27 हज़ार कर्मचारी कम होंगे और पिछले साल के मुकाबले 13 कार प्लांट भी कम हैं.

संकट के बादल

कंपनी में शेवरले, कैडिलैक और जीएमसी ब्रैंड शामिल रहेंगे. जबकि हमर और साब जैसे ब्रैंड बेचे जाएँगे.

जीएम का कहना है कि वो 2015 की समयसीमा से पहले ही सरकार का कर्ज़ अदा करने को योजना रखता है.

अमरीकी वित्त मंत्रालय से कंपनी को 60 अरब डॉलर मिल रहे हैं जबकि यूनाइटेड ऑटो वरकर्स यूनियन का 17.5 फ़ीसदी हिस्सा होगा.

कनाडा सरकार की हिस्सेदारी 12 फ़ीसदी रहेगी जबकि जीएम बॉंडधारक का हिस्सा 10 प्रतिशत है.

अमरीका प्रशासन ने कहा है कि वो कंपनी के रोज़मर्रा के कामकाज में दख़ल नहीं देना चाहती. कंपनी का कहना है कि वो ऑनलाइन नीलामी वेबसाइट ई-बे के साथ सहयोग करने पर विचार कर रही है ताकि उपभोक्ता आसानी से उसके वाहन खरीद सकें.

जीएम ने एक जून को दिवालिएपन के लिए संरक्षण की अर्ज़ी दायर की थी. जीएम की 40 दिन के दिवालिएपन की अवधि क्राइसलर से दो दिन पहले ख़त्म हो गई है.

आर्थिक संकट के कारण अमरीका में कारों की बिक्री पर ख़ासा असर पड़ा है. पिछले छह महीनों में बिक्री में 30 फ़ीसदी की कमी आई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+