उरुमची में फिर लगा कर्फ़्यू

चीन में अधिकारियों का कहना है कि मुस्लिम बाहुल्य शिनजियांग प्रांत की राजधानी उरुमची में फिर से रात का कर्फ़्यू लगा दिया गया है.
पिछले दो दिनों से वहाँ कर्फ़्यू नहीं था क्योंकि अधिकारियों का कहना था कि स्थिति नियंत्रण में है.
शुक्रवार को उरुमची में मस्जिदों को बंद रखने का आदेश दिया गया था लेकिन वीगर समुदाय के लोगों के आग्रह के बाद कम से कम दो मस्जिदें खोली गईं.
बीबीसी संवाददाता क्विनटिन सॉमरविल ने बताया है कि अधिकारियों ने स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे से कर्फ़्यू की घोषणा की है.
तनाव
रविवार को उरुमची में हुई हिंसा के बाद वहाँ स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. हिंसा के दौरान 156 लोग मारे गए थे और 1000 से ज़्यादा घायल हो गए थे.
इसके बाद शहर में कर्फ़्यू लगा दिया गया था लेकिन स्थिति को काबू में बताते हुए बाद में इसे कुछ समय के लिए हटा दिया गया था.
इस इलाक़े में वीगर समुदाय और हान चीनी समुदाय के लोग रहते हैं.
वीगर समुदाय के लोग करीब 45 प्रतिशत है और हान चीनी समुदाय के लगभग 40 फ़ीसदी हैं. दोनों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं.
हिंसा के कारण चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ इटली में आयोजित जी-8 सम्मेलन में अपना कार्यक्रम छोड़कर वापस लौटना पड़ा था.


Click it and Unblock the Notifications