चीन में भूकंप से लाखों लोग बेघर

याओएन कांउटी के एक अधिकारी ने बताया कि 50 साल की एक महिला मलबे में दब गई। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। भूकंप में 75,000 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
सैनिक और पुलिस अधिकारी स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि चार लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने की जरूरत है। स्थानीय लोगों में तंबू, दवाइयां और भोजन वितरित की जा रही हैं।
याओएन और आसपास के इलाकों में भूकंप के असर से 18000 से ज्यादा मकान ढह गए हैं और 75,000 क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि भूकंप स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम 7.19 बजे आया। भूकंप का केंद्र गुआंतुन टाउनशिप में करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
उसके बाद भूकंप के आठ झटके महसूस किए गए जिनकी रिक्टर पैमाने पर तीन से 4.1 के बीच थी। इनमें से तीन का केंद्र याओएन और पांच का पड़ोसी दायो काउंटी में था।
स्थानीय लोग भूकंप के और झटकों की आशंका से घरों से बाहर जमा हो गए। चुक्सियांग, लिज्जांग सिटी, कनमिंग और डालि बाए स्वायत्त क्षेत्र में भी भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए। यूनान के गवर्नर किन गुआंगरोंग ने आपदा राहत के लिए दो करोड़ युआन देने की घोषणा की है।


Click it and Unblock the Notifications