कोसी तटबंधों की सुरक्षा करे नेपाल

सरकार का मानना है कि कोसी के तटबंधों के नेपाल में टूटने से बिहार में बाढ़ की आशंका बढ़ जाती है। राज्य के जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अजय नायक ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल में भारत के राजदूत को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि पत्र में लिखा गया है कि नेपाल में कोसी के तटबंधों को टूटने का खतरा बराबर बना रहता है जिस कारण बिहार में बाढ़ की आशंका भी बनी रहती है।
पिछले साल 18 अगस्त को कोसी नदी में कुसहा के तटबंध के टूट जाने के कारण बिहार के सैकड़ों गांव तबाह हो गये थे तथा इस विभीषिका में कई लोगों ने अपनी जानें गंवा दी थी।
जल संसाधन मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव का कहना है कि बिहार में कोसी के सभी तटबंधों की निगरानी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन तटबंधों में गड़बड़ी पाई जा रही है वहां प्रशासन को मुस्तैद कर मरम्मत का काम कराया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications