एयर इंडिया ने तोड़े सुरक्षा के मानक

कॉकपिट पर बैठा यात्री
हुआ यूं कि गत पांच मई को मुंबई से मेंगलुरू के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट आईसी-179 ने उड़ान भरी। यात्रियों से खचा-खच भरे इस विमान में तीन अतिरिक्त यात्री सवार थे, जो कि मानक के विपरीत है। एक व्यक्ति विमान के कॉकपिट पर बैठा और बाकी के दो यात्रियों को केबिन क्रयू के केबिन में बिठाया गया।
सुरक्षा के मानकों को तोड़कर हुई इस यात्रा के दौरान विमान का एक दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। एयर इंडिया द्वारा इस प्रकार सुरक्षा के मानकों को तोड़ने पर डीजीसीए कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications