रेलवे में 1.7 लाख पद रिक्त: ममता

वर्तमान चयन प्रक्रिया की समीक्षा
रेल मंत्री ने कहा कि वर्तमान में चल रही चयन प्रक्रिया की समीक्षा करने के बाद नई चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें रेलवे में खाली पड़े करीब 1.7 लाख पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। फिलहाल रेलवे भर्ती बोर्ड वर्तमान चयन प्रक्रिया की समीक्षा कर रहा है। समीक्षा पूरी होते ही नई भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
ममता बनर्जी ने कहा कि भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं में महाराष्ट्र, कर्नाटक और असम समेत कई राज्यों में क्षेत्रीय लोगों की भागीदारी काफी कम रहती है। आखिर इसके पीछे क्या कारण हैं, यह जानने की कोशिश की जा रही है।
कुल 1,72,444 पद खाली
ममता बनर्जी ने कहा कि कुल 15,66,964 पदों में से 1,72,444 पद खाली हैं। इनमें सर्वाधिक 1,12,566 पद ग्रुप सी के हैं, जबकि ग्रुप डी के 58,329 पद खाली हैं। ग्रुप ए और बी में 1,549 पद रिक्त हैं। संसद में ममता बनर्जी ने कहा कि इतने बड़े विभाग में एक बार भर्ती करके छुट्टी नहीं मिल सकती है। भर्ती प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications