अफगानिस्तान में बारुदी सुरंग रोधी वाहन भेजेगा अमेरिका
वाशिंगटन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा विभाग अपने सैनिकों को विस्फोटों की चपेट में आने से बचाने के लिए अफगानिस्तान में बारुदी सुरंग रोधी वाहन भेजेगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रक्षा विभाग ने गुरुवार को कहा कि ऐसे 3,000 वाहन अफगानिस्तान भिजवाए गए हैं। अफगानिस्तान में ऐसे वाहन पहले से इस्तेमाल हो रहे हैं।
अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष माइक मुलेन ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था, "समय के साथ देसी बम ज्यादा से ज्यादा घातक होते जा रहे हैं और अफगानिस्तान में संघर्षरत सैनिकों के लिए खतरा बन चुके हैं।"
उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान के हालात को ध्यान में रखते हुए बारुदी सुरंग रोधी वाहन तैयार किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications