कड़ी सुरक्षा में सू की के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सू की की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) पार्टी की सदस्य एवं वकील खिन मोए मोए ने शुक्रवार सुबह इंसेन जेल परिसर में सू की ओर से गवाही दी। जेल के बाहर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त था।
वह उन दो गवाहों में से हैं जिन्हें बचाव पक्ष की ओर से गवाही की इजाजत दी गई है जबकि अभियोजन पक्ष को 14 गवाहों की इजाजत दी गई है। बचाव पक्ष की टीम ने बुधवार को इंसेन जेल में सू की से मुलाकात की थी।
उनके एक वकील न्यान विन ने बताया, "सू की हर हालत का सामना करने को तैयार हैं।" विन ने सू की को बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को उनसे मुलाकात की इजाजत नहीं दी गई। विन ने बताया, "सू की ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।"
म्यांमार सरकार ने यह कहकर मून को सू की से मुलाकात की इजाजत देने से इंकार कर दिया था कि उनके खिलाफ मुकदमे की सुनवाई लंबित है और इस मुलाकात से न्यायपालिका प्रभावित हो सकती है। मून ने इसे बेहद हताशाजनक करार दिया था।
सू की ने पिछले 19 में से 13 साल नजरबंद रहकर ही बिताए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications