पेंशन आदि की सूचना घर बैठे मोबाइल पर
विभाग के प्रमुख शासन सचिव तन्मय कुमार ने बताया कि इस योजना में विभिन्न प्रकार की सूचनाओं जैसे राशन की दुकान पर उपलब्ध सामान, प्राकृतिक आपदा, पेन्शन जारी किए जाने की सूचनाएं मोबाइल पर वॉइस कॉल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है।
प्रथम चरण के अन्तर्गत पायलट आधार पर शाहपुरा के उप कोषालय में पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को उनके पेंशन आदेश जारी होने, पेंशन राशि का मनीऑर्डर करने और उनके बैंक खाते में राशि हस्तान्तरित होने की सूचना देना आरम्भ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी एक वर्ष में यह योजना चरणबद्घ रूप से सम्पूर्ण प्रदेश में उपलब्ध करा दी जाएगी। इस चालू वित्तीय वर्ष में परियोजना को समस्त सम्भागीय मुख्यालयों पर कार्यान्वित करने का निर्णय ले लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications