जल्द खत्म हो सकता है जीएम का दीवालियापन
न्यूयार्क में सोमवार को कंपनी की उस योजना को स्वीकृति मिल गई जिसके तहत वह अपनी बेहतरीन परिसंपत्तियों को एक नई कंपनी को बेच सकती है जिसका नियंत्रण अमेरिकी वित्त मंत्रालय के पास है।
इस स्वीकृति के बाद जीएम के दो महीने के रिकार्ड समय के भीतर दीवालियापन से बाहर निकलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
समाचार पत्र 'वालस्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक एरिजोना के कुछ दुर्घटना पीड़ितों ने अंतिम समय में इस बिक्री को रोकने के संबंध में एक अपील दायर कर दी। उन्हें डर था कि दीवालियापन से बाहर निकलने के बाद जीएम उनके क्षतिपूर्ति के दावों की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर देगी।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी वित्त मंत्रालय जीएम को दिए गए ऋणों के बदले उसमें 60 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर सकता है जबकि कनाडा की सरकार अपनी मदद के बदले 12 फीसदी शेयर हासिल करेगी। एक संघीय हेल्थ केयर ट्रस्ट को 17.5 फीसदी शेयर मिलेंगे जबकि बांडधारकों को शेष 10 फीसदी शेयर मिलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications