सानिया मिर्जा की बचपन के दोस्त के साथ सगाई
सानिया (22) ने शहर के एक व्यापारी के बेटे व एमबीए के छात्र सोहराब (23) के साथ अंगूठी भेंट कर सगाई की रस्म पूरी की। सगाई की रस्म यहां के एक सितारा होटल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। समारोह में दोनों परिवारों के रिश्तेदारों और मित्रों ने हिस्सा लिया।
समारोह में उपस्थित अतिथियों में बैडमिंटन खिलाड़ी पी.गोपीचंद, केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डी.पुरंदेश्वरी, उनके पति और विधायक डी.वेंकटेश्वरा राव, तेलुगू फिल्म अभिनेता विष्णु और उद्योगपति जी.वी.के.रेड्डी शामिल थे।
अपने माता-पिता नसीमा मिर्जा व इमरान मिर्जा तथा छोटी बहन आनम के साथ सानिया मिर्जा लगभाग शाम छह बजे होटल पहुंची।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications