दंगाग्रस्त उरुमकी में जुमे की नमाज नहीं होगी : रपट
टेलीविजन चैनल अल जजीरा ने शुक्रवार को खबर दी, "चीन सरकार ने सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर उरुमकी में जुमे की नमाज रद्द कर दी है जबकि सुरक्षा बल हालात काबू करने के प्रयास में हैं।"
रपट में चीन के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि शहर की मस्जिदे आज खुली नहीं। शिनजियांग की कई मस्जिदों के बाहर सामान्य नमाज स्थगित करने की घोषणा देने वाले नोटिस चस्पां किए गए हैं। उनमें कहा गया है कि जो लोग इबादत करना चाहें, वे घर पर कर सकते हैं।
अल जजीरा के संवाददाता के अनुसार शहर में हालात सामान्य होते दिख रहे हैं। हालांकि हजारों सैनिक शहर में मौजूद हैं और उनमें से अधिकांश मस्जिदों में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications