बारिश से दिल्ली के तापमान में गिरावट
नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों के लिए शुक्रवार की सुबह सुकूनदायक रही। गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोगों ने बारिश से काफी राहत महसूस की।
राजधानी के कुछ इलाकों में बारिश हुई तो बहुत सारे लोग इससे अनजान थे। 19 वर्षीय छात्रा विनीता ने कहा, "यह एक सुखद आश्चर्य था। बारिश कुछ देर हुई लेकिन काफी तेज थी।"
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान के 37.2 और न्यूनतम तापमान के 29.7 डिग्री सेलिसयस के आसपास बने रहने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग इस बारिश से अनजान है। एक अधिकारी ने बताया, "इस समय बारिश की कोई खबर नहीं है। शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications