नीतीश सरकार डब्बा से कबूतर निकाल रही : लालू
पटना,10 जुलाई (आईएएनएस)। राजधानी में शुक्रवार को नौकरी के स्थायीकरण की मांग समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठी चार्ज में घायल अनुबंध शिक्षकों से मिलने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव ने नीतीश सरकार को जादूगर की संज्ञा देते हुए कहा कि यह 'गोगिया सरकार' है जो डब्बा से कबूतर निकाल रही है।
लालू ने पीएमसीएच में इलाज करा रहे शिक्षकों से मिलने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि नीतीश सरकार शिक्षकों की जायज मांगों को लाठी से दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस लाठी चार्ज पर राजद चुप नहीं बैठेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications