पटना में प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं (लीड-1)
उन्होंने पीएमसीएच में इलाज करा रहे शिक्षकों से मिलने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि नीतीश सरकार शिक्षकों की जायज मांगों को लाठी से दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस लाठी चार्ज पर राजद चुप नहीं बैठेगा। लालू ने नीतीश सरकार को जादूगर की संज्ञा देते हुए कहा कि यह 'गोगिया सरकार' है जो डब्बा से कबूतर निकाल रही है।
इसके पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज राज्यभर के हजारों शिक्षकों ने नौकरी के स्थायीकरण, कार्य के अनुसार समान वेतनमान देने तथा नियमित वेतन देने की मांग को लेकर गांधी मैदान से आर ब्लॉक तक जुलूस निकाला तथा आर ब्लॉक के पास प्रदर्शन किया। इनकी योजना विधानसभा का घेराव करना था। परंतु पुलिस ने आर ब्लॉक के पास ही इन प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।
इस बीच प्रदर्शनकारी शिक्षकों तथा पुलिस में टकराव हो गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं तथा इन्हें रोकने के लिए पानी के फव्वारे छोड़े। शिक्षक नेताओं के मुताबिक इस लाठी चार्ज में महिला शिक्षकों समेत बड़ी संख्या में शिक्षक घायल हुए हैं।
इधर, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक आऱ मल्लार विज्जी ने बताया कि आज शिक्षकों ने आर ब्लॉक पहुंचते ही वहां तैनात पुलिसकर्मियों पर पत्थरबरजी की जिससे करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा तथा पानी के फव्वारे छोड़ने पड़े।
उल्लेखनीय है कि तीन वर्ष पूर्व राज्य सरकार ने शिक्षकों की कमी को देखते हुए करीब तीन लाख शिक्षकों को अनुबंध के आधार पर नौकरी दी थी। इसके बाद कुछ दिन पूर्व सरकार ने इन शिक्षकों को मूल्यांकन के आधार पर एक परीक्षा लेने का आदेश जारी कर दिया। जिसमें कहा गया था कि जो शिक्षक इस परीक्षा में सफल होंगे उनका अनुबंध ही बढ़ाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications