चीन में भूकंप से 300 ज्यादा घायल, हजारों मकान जमींदोज (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक याओएन कांउटी के भूकंप राहत मुख्यालय ने कहा है कि 30 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। घायलों का याओएन अस्पताल में इलाज हो रहा है।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि भूकंप स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम 7.19 बजे आया। भूकंप का केंद्र गुआंतुन टाउनशिप में करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
उसके बाद भूकंप के आठ झटके महसूस किए गए जिनकी रिक्टर पैमाने पर तीन से चार के बीच थी। इनमें से तीन का केंद्र याओएन और पांच का पड़ोसी दायो काउंटी में था। भूकंप का आखिरी झटका 11.09 बजे याओएन में महसूस किया गया।
गुआंतुन शहर के लोगों में तंबू, दवाइयां और भोजन वितरित किया गया है। स्थानीय लोग भूकंप के और झटकों की आशंका से घरों से बाहर जमा हो गए। चुक्सियांग, लिज्जांग सिटी, कनमिंग और डालि बाए स्वायत्त क्षेत्र में भी भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए।
दो टीमें गठित की गई हैं जिनमें से एक का नेतृत्व यूनान गवर्नर किन गुआंगरोंग करेंगे और दूसरी का नेतृत्व नागरिक मामलों से संबद्ध मंत्रालय करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications