रामेश्वर ठाकुर ने राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली
राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर.सी. गांधी ने रामेश्वर ठाकुर को शपथ दिलाई। ठाकुर ने हिंदी भाषा में शपथ ली।
शपथ ग्रहण करने के बाद ठाकुर को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। राज्यपाल ने सलामी गारद का निरीक्षण भी किया। इसके पश्चात् राज्यपाल ने पधारे हुए अतिथियों से मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत, राज्य मंत्रीमंडल के सदस्य, राजस्थान विधान सभा में प्रतिपक्ष की नेता वसुंधरा राजे, न्यायाधीश, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण तथा भारतीय प्रशासनिक और पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications