जैक्सन के अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों में मतभेद
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक टेलीवजिन चैनल एबीसी न्यूज ने गुरुवार को खबर दी कि जैक्सन के अंतिम संस्कार से जुड़ी योजनाओं को लेकर अभी भी रहस्य बरकरार है। मंगलवार के स्मृति समारोह के बाद उनके ताबूत को किसी अज्ञात स्थान पर रखा गया है।
दरअसल, जैक्सन के भाई चाहते हैं कि उन्हें नेवरलैंड में दफनाया जाए जहां कभी जैक्सन का भव्य आवास हुआ करता था। उनके भाई इसके लिए प्रशासन ने अनुमति लेने का प्रयास भी कर रहे हैं।
चैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि जैक्सन की मां कैथरीन जैक्सन किसी दूसरे स्थान पर अपने बेटे को दफन कराना चाहती हैं। वह जैक्सन की उस इच्छा को पूरा करना चाहती हैं जो उन्होंने वर्ष 2005 में बच्चों के शोषण संबंधी आरोपों से बरी होने के बाद व्यक्त की थी। जैक्सन दोबारा कभी अपने आवास नहीं लौैटना चाहते थे।
उधर, अधिकारियों ने कहा कि उनसे किसी ने भी नेवरलैंड में जैक्सन के अंतिम संस्कार के बारे में संपर्क नहीं साधा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications