सजा के खिलाफ अपील नहीं करेगा मैडॉफ
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मैडॉफ (71) को गत 29 जून को अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े घोटाले वाली पोंजी स्कीम चलाने के आरोप में सजा सुनाई गई थी।
मैडॉफ की मुख्य वकील इरा ली सोर्किन ने गुरुवार को कहा, "हम अपील नहीं कर रहे हैं। हमने यही निर्णय लिया है और हम इस मामले पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।"
अभियोजकों के मुताबिक मैडॉफ की योजना में लोगों ने 65 अरब डॉलर का निवेश किया था। मैडॉफ इस समय जेल में बंद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications