इंफोसिस का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 17 फीसदी बढ़ा
शुक्रवार को जारी एक वक्तव्य में कंपनी ने कहा कि उसने पहली तिमाही में 5,472 करोड़ रुपये की संचयी आय अर्जित की जो भारतीय लेखा मानकों के मुताबिक पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले12.7 प्रतिशत की सालाना वृद्धि है।
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिग प्रणाली (आईएफआरएस) के अनुसार पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 30 करोड़ 80 लाख डॉलर से बढ़कर 31 करोड़ 30 लाख डॉलर हो गया है।
संचयी राजस्व सालाना 2.9 प्रतिशत गिरकर 1.22 अरब डॉलर हो गया जो कि एक साल पहले आईएफआरएस के मुताबिक 1.55 अरब डॉलर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications