46 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गुरुवार के मुकाबले 45.66 अंकों की तेजी के साथ 13,803.12 के स्तर पर खुला। सुबह करीब 10.10 बजे सेंसेक्स 62.06 अंकों की तेजी के साथ 13,8319.52 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' पिछले बंद के मुकाबले 0.45 अंक की मामूली तेजी के साथ 4081.40 के स्तर पर खुला।। सुबह करीब 10.15 बजे निफ्टी 24.15 अंकों की बढ़त के साथ 4,105.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications