जी8 के नेताओं ने अहमदीनेजाद की निंदा की
ईरान में हाल में घटी घटनाओं पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए जी8 के नेताओं ने वहां चुनाव बाद हुई हिंसा, मीडिया के साथ हस्तक्षेप, पत्रकारों को बेवजह हिरासत में लेने और विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी की निंदा की।
नेताओं ने चेतावनी दी कि ईरान स्थित दूतावासों को प्रभावी तरीके से काम करने की इजाजत दी जानी चाहिए। नेताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि परमाणु कार्यक्रम के संदर्भ में अंतर्राष्ट्रीय जवाबदेहियों को पूरा कर पाने में ईरान की लगातार विफलता का एक राजनयिक समाधान तलाशा जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications