इनफोसिस ने पहली तिमाही में 3,538 कर्मचारियों की नियुक्ति की

बेंगलुरू, 10 जुलाई (आईएएनएस)। लाभ और राजस्व पर वैश्विक मंदी के प्रभाव से बेखौफ आईटी कंपनी इनफोसिस टेक्नॉलॉजीज व उसकी सहयोगी इकाइयों ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान 3,538 कर्मचारियों की नियुक्ति की है।

इनफोसिस और उसकी सहयोगी इकाइयों के पास फिलहाल 103,905 कर्मचारी हैं। जबकि पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के अंत में कंपनी के पास 104,850 कर्मचारी थे। एक वर्ष पहले की अंतिम तिमाही में कर्मचारियों की संख्या 94,379 थी।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कुल कर्मचारियों में से 5,609 कर्मचारी प्रशिक्षु हैं।

इनफोसिस के मानव संसाधन तथा शिक्षा व शोध प्रमुख टी.वी.मोहनदास पई ने कहा, "हमने अपनी उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण पर ज्यादा निवेश किया है। हम अपने पहले के प्रस्तावों का भी सम्मान कर रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+