अधिक बारिश की उम्मीद न करें : मौसम विज्ञानी (लीड-1)
राजधानी के कुछ इलाकों में बारिश हुई तो बहुत सारे लोग इससे अनजान थे। लेकिन इससे दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया और तापमान नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह औसत तापमान से एक डिग्री नीचे था। निम्नतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह औसत तापमान से दो डिग्री नीचे था।
एक 19 वर्षीय छात्रा विनीता ने कहा, "यह एक सुखद आश्चर्य था। बारिश कुछ देर हुई लेकिन काफी तेज थी।"
दूसरी ओर बारिश का बुरा पक्ष यह रहा कि आद्र्रता का स्तर 83 प्रतिशत तक पहुंच गया।
शनिवार के मौसम के बारे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने कहा कि हल्की बारिश हो सकती है।
आईएमडी के निदेशक बी.पी.यादव ने कहा, "यह अलग बात है कि गर्मी से निजात मिल गई है। लेकिन अगले दो-तीन दिनों के भीतर भारी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। केवल छिटपुट बारिश ही होगी।"
यादव ने आईएएनएस से कहा, "लेकिन दो-तीन दिनों बाद मानसून में तेजी आएगी और पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications