रनवे पर कछुओं ने लगाया जाम!
मास्को, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी शहर न्यूयार्क के केनेडी हवाई अड्डे पर कई उड़ानों में विलंब हुआ। विलंब किसी मानवीय त्रुटि या मौसम की खराबी के कारण नहीं बल्कि रनवे पर लगभग 80 कछुओं के जमा होने की वजह से हुआ।
रूसी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक अधिकारियों का मानना है कि कछुओं के अंडे देने का मौसम है और इसी वजह से कछुए बाहर निकले थे।
रनवे पर कछुओं का जमा होना कोई नई बात नहीं है। वर्ष 200 से 2008 के बीच विभिन्न हवाई अड्डों पर इस तरह के पांच मामले दर्ज किए गए।
केनेडी हवाई अड्डे के प्रवक्ता जॉन केली ने गुरुवार को कहा, "यह कोई अप्रत्याशित घटना नहीं है। हालांकि यह बार-बार नहीं देखने को मिलता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications