मध्य अफ्रीका में 200 बाल सैनिक मुक्त
जेनेवा, 10 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सीएआर) में एक विद्रोही संगठन ने लगभग 200 बाल सैनिकों को मुक्त किया है। इनमें से कुछ बाल सैनिकों की उम्र 10 वर्ष है।
यूनीसेफ की एक रिपोर्ट में गुरुवार को कहा गया है कि 'पीपुल्स आर्मी फॉर रेस्टोरेशन ऑफ डेमोक्रेसी' (एपीआरडी) ने इसी वर्ष 10 से 17 अप्रैल के बीच 166 किशोरों और 16 किशोरियों को मुक्त कर दिया।
रिपोर्ट मुताबिक इनमें से ज्यादातर बच्चे अपने परिवारों में लौट चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications