तीसरा लघु प्रवासी भारतीय सम्मेलन नीदरलैंड में होगा
तीसरा लघु पीबीडी 19 सितंबर को नीदरलैंड के हैग्यू में आयोजित किया जाएगा। इसके पहले के दो सम्मेलन न्यूयार्क और सिंगापुर में आयोजित किए गए थे।
प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह सम्मेलन अर्थव्यवस्था और संस्कृति के क्षेत्रों में भारत व यूरोप के बीच संवाद को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा। यह सम्मेलन भारतीय प्रवासियों को अपनी मातृभूमि पर स्थित व्यापार व निवेश के अवसरों से भी परिचित कराएगा।
इस आयोजन में भारत और नीदरलैंड के वरिष्ठ राजनेता और अधिकारी हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications