ईरान पर दबाव बनाए ब्राजील: ओबामा
ल'अक्वि ला, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ब्राजील से आग्रह किया है कि वह विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर दबाव बनाए।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक ओबामा ने गुरुवार को इटली के शहर ल'अक्वि ला में ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डी सिल्वा से मुलाकात की।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने कहा कि ओबामा ने लूला से कहा कि वह ईरान पर शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के लिए दबाव डालें। दोनों नेताओं के बीच कई अन्य वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत हुई।
गौरतलब है कि ईरान और ब्राजील के बीच नजदीकी व्यावसायिक संबंध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications