जी-8 का विस्तार चाहता है फ्रांस
ल'अक्वि ला, 10 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने अमीर देशों के संगठन जी-आठ का विस्तार किए जाने की बात कही है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सरकोजी ने गुरुवार को कहा, "जी-आठ अब आर्थिक संकट से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम नहीं रहा है। इसमें रूस, भारत और चीन जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को स्थायी सदस्यता मिलनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "हमें इसमें तीन देशों को शामिल करना ही चाहिए। इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।"
सरकोजी ने कहा कि जी-आठ के साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का भी विस्तार होना चाहिए और इसमें जापान जर्मनी और भारत को स्थायी सदस्यता दी जानी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications