स्वाइन फ्लू के 5 नए मरीज, पीड़ितों की संख्या 169 हुई
स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया, "देश में अब तक फ्लू के 1078 संदिग्धों की जांच की गई। उनमें से 1169 में फ्लू के वायरस की पुष्टि हुई।" इनमें से अब तक 118 पीड़ितों को पूर्ण स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को सामने आए पांच मामलों में दिल्ली के दो और मुंबई, बेंगलुरू एवं पुणे के एक-एक मामले शामिल हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार दुनिया में अब तक 135 देशों में फ्लू के 94,512 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 429 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में ज्यादातर अमेरिका और मेक्सिको के लोग शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications