मध्य प्रदेश के कालेजों में साढ़े 5 करोड़ के जनरेटर खरीदे गए
राज्य विधानसभा में प्रदेश की तकनीकी शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस ने विधायक गिरिजा शंकर शर्मा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में बताया कि प्रदेश के 217 शासकीय महाविद्यालयों में साढ़े पांच करोड़ के जनरेटर खरीदे गए हैं। इनमें से पांच करोड़ 12 लाख शासन द्वारा आवंटित बजट और 40 लाख रुपए जनभागीदारी समितियों द्वारा व्यय की गई राशि शामिल है।
जनरेटर खरीदी में गड़बड़ी होने के आरोपों का जवाब देते हुए चिटनीस ने बताया कि महाविद्यालयों ने जनरेटर प्रदेश सरकार के उपक्रम लघु उद्योग निगम लिमिटेड के माध्यम से क्रय किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications