पाक विस्थापितों की मदद करे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय: गिलानी
इस्लामाबाद, 10 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को उनके देश में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान विस्थापित हुए लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
गिलानी ने गुरुवार को कहा कि मालकंद डिविजन में विस्थापित 13 जुलाई से अपने घरों को लौटने लगेंगे। उन्होंने यह बात पाकिस्तान दौरे पर आए ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड मिलीबैंड से मुलाकात के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मदरसों में सुधार के लिए ब्रिटेन की मदद की दरकार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications