अनियमित मानसून ने गंभीर समस्या पैदा की : पवार
कृषि मंत्री शरद पवार ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा, "समस्या गंभीर है। लेकिन मुझे आशा है कि स्थिति में जल्द सुधार होगा।"
पवार ने कहा कि मानसून के कारण बुरी तरह प्रभावित राज्यों में पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।
पवार ने कहा, "सरकार उन राज्यों में बीज व उर्वरक उपलब्ध कराने की एक आपात योजना पर अमल कर रही, जहां मानसून से पहले ही फसलें बो दी गई थीं।"
देश के मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक इस वर्ष के मानसून के दौरान मौसमी बारिश दीर्घकालिक औसत से 43 प्रतिशत नीचे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications