देश में दूसरा विद्युत कार संयंत्र 2011 तक
राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान के मुताबिक बविना कार्स इंडिया को रानीपेट में तमिलनाडु राज्य उद्योग प्रसार निगम द्वारा स्थापित विशेष आर्थिक जोन (सेज) में 100 एकड़ भूमि आवंटित की गई है।
बयान में कहा गया है कि कंपनी इस संयंत्र के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये निवेश करेगी। यह कंपनी वर्ष 2011 से प्रति वर्ष 25,000 कारों का निर्माण करेगी।
इसके पहले बेंगलुरू में देश की पहली बैटरी चालित कार कंपनी, रेवा इलेक्ट्रिक कार कंपनी स्थापित की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications