चीन में आए भूकंप से 300 लोग घायल
कनमिंग(चीन), 10 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के दक्षिण-पश्चिम यूनान प्रांत में गुरुवार को आए भूकंप में 300 से अधिक लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गई। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि भूकंप स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम 7.19 बजे आया। भूकंप का केंद्र गुआंतुन टाउनशिप में था।
भूकंप से 10,000 से अधिक मकान ध्वस्त हो गए हैं। प्रभावित इलाकों में राहत कार्य आरंभ कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications