मेरठ में प्रेमी युगल की हत्या के बाद तनाव
जिले के पुलिस अधीक्षक(देहात) शरद सचान ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि घटना भावनपुर थाना क्षेत्र के नानगर गांव की है, जहां मनोज (24) के कलुआ जुलाहा की बेटी (20)के साथ प्रेम संबंध थे। आज प्रेमी मनोज के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद युवती के परिजनों ने दोनों की धारदार हथियार से गलाकाट कर हत्या कर दी।
सचान ने बताया कि युवती के आरोपी चार भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं।
उधर, हत्या की खबर लगते ही गांव में तनाव पैदा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों शवों को कब्जे में लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मेरठ के पुलिस उप महानिरीक्षक एम. के. बशाल ने वहां संवाददाताओं को बताया कि तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications