रेलवे में भरे जाएंगे 1.7 लाख रिक्त पद
रेल मंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राज्यसभा को बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इस बात की समीक्षा करेगा कि भर्तियों में क्षेत्रीय उम्मीदवारों को कैसे स्थान दिया जाए। इसके साथ ही महाराष्ट्र, कर्नाटक और असम में भर्ती प्रक्रिया के दौरान आई समस्याओं का अध्ययन भी किया जाएगा।
बनर्जी ने कहा कि एक बार इन बातों की समीक्षा कर लिए जाने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल रेलवे में स्वीकृत पदों की संख्या 15.67 लाख है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications