बंसल नेपाल का दौरा कर कोसी बैराज का निरीक्षण करेंगे
नेपाल में पिछले दिनों माओवादी सरकार के गिरने और कम्युनिस्ट नेता माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनने के बाद नेपाल दौरे पर आने वाले बंसल पहले भारतीय मंत्री हैं।
नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि बंसल दक्षिणी नेपाल में कोसी नदी पर बैराज का निरीक्षण करेंगे।
पिछले साल कोसी नदी में आई बाढ़ की वजह से भारत के बिहार राज्य में एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
कोसी नदी पर 56 स्ल्यूस गेट्स में से एक क्षतिग्रस्त हो चुका है। गुरुवार को कोलकाता की कंपनी जेसप एंड कंपनी ने दक्षिणी नेपाल के सुनसारी जिले में स्थित बैराज स्थल का निरीक्षण किया।
भारतीय अधिकारियों का कहना है कि पांच दशक पहले इस बैराज का निर्माण करने वाली जेसप एंड कंपनी ही क्षतिग्रस्त स्ल्यूस गेट्स का मरम्मत कर सकती है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस मरम्मत कार्य पर 15 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।
बंसल अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल से शिष्टाचार भेंट करेंगे और सिंचाई मंत्री बालकृष्ण खंड से भी मिलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications